UP News : मेरठ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल | Naya Savera Network


UP News : मेरठ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

मेरठ। जिले में शुक्रवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण की कथा के दौरान भगदड़ मच गयी। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर तुरंत पहुंचे। मेरठ के परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का शुक्रवार को छठा दिन था। हर दिन की तरह आज भी भीड़ ज्यादा थी। श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक थी। पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था, जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। सुरक्षा में मुस्तैद बाउंसरों ने जब भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों के नीचे गिरने से भगदड़ मच गयी। इसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। आयोजकों को कहना है कि कथा का अंतिम दिन होने के कारण कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी सारे प्रबंध किए गये थे। भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, ऐसे में पंडाल के बाहर जमा श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं गिर गईं।

UP News : मेरठ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल | Naya Savera Network


जिलाधिकारी दीपक मीना ने बताया कि कथा मंडप के प्रवेश द्वार पर भीड़ थी। कुछ महिलाएं वहां पर खड़ी थीं। धक्का-मुक्की में एक-दो महिलाएं गिर गयी थीं। सभी चीजें नियंत्रण में हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कार्यक्रम आयोजक ने इस कार्यक्रम की अनुमति ली थी। वहीं, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने बताया कि भगदड़ जैसी कोई स्थिति नही है। कुछ महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैनाती की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि कथा सामन्य रूप से यहां पर चल रही है। जो खबरें चल रही हैं वो भ्रामक और गलत हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम हैं।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें