UP News : मेरठ में कुख्यात हथियार तस्कर अनिल बंजी गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मेरठ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वेस्ट यूपी, दिल्ली और हरियाणा में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले कुख्यात अनिल बालियान उर्फ बंजी को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल, अजय जडेजा गैंग का सक्रिय सदस्य है और पहले एके-47 राइफल समेत कई हथियार सप्लाई कर चुका है। एसटीएफ को उसके पास से एसटीएफ को विगहेस्टर राइफल, 15 कारतूस, मैगजीन बरामद हुई हैं।
- पंजाब से बड़े पैमाने पर हथियार लाकर पश्चिमी यूपी में सप्लाई
23 नवंबर को मेरठ में यूपी पुलिस के एक दरोगा के बेटे रोहन की गिरफ्तारी के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ।रोहन से 17 बंदूकें और 700 कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि अनिल बंजी हथियार तस्करी में मुख्य भूमिका निभा रहा था। एसटीएफ के मुताबिक अनिल बालियान के संबंध मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के तमाम बदमाशों से हैं। एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है, कि हथियार तस्कर पंजाब से बड़े पैमाने पर हथियार लाकर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करते थे।एसटीएफ को विगहेस्टर राइफल,15 कारतूस, मैगजीन बरामद हुई हैं। बरामद हथियारों के बारे में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसके पास इन हथियारों के लाईसेंस है, जिनकी जांच की जा रही है।
- पहले कर चुका है एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला
अनिल बंजी मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला किया, जिसमें प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले को लेकरअनिल बंजी जेल जा चुका है, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से हथियार तस्करी शुरू कर दी। उसके तार मेरठ, शामली और वेस्ट यूपी के अन्य कुख्यात गैंग से जुड़े पाए गए हैं।


