NewDelhi News: लाल कृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, नाजुक हालत में कराए गए भर्ती | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। हलांकि देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें कि पिछले 4 से 5 महीनों के अंदर लालकृष्ण आडवाणी चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


  • भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी 
बता दें कि लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद से भाजपा के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पर गए, और इससे पहले मार्च के महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलके आडवाणी को उनके सराकारी आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी वहां मौजुद थे। और आडवाणी के खराब तबियत को देखते हुए, उनके आवास पर ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में की जाती है। इसके साथ ही उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। और उनके पिता का नाम डी अडवाणी और मां का नाम ज्ञानी आडवाणी था। और अपनी शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट प्रैट्रिस स्कूल से पूरी की है। विभाजन के दौरान उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली, और 1947 से 1951 तक उन्होंने कराची शाखा के आरएसएस सचिव के तौर पर संघ के कार्यक्रमों का आयोजन किया है।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें