बेस्टी एजुकेशन मुंबई इकाई द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतर्राष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के मुंबई इकाई के अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के संयोजन में यादगार अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसका आयोजन संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई महानगर के समाजसेवी,उत्कृष्ट मराठी लेखक, कवि डॉ मंगेश पेडामकर ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में रायबरेली से सुखराम शर्मा सागर एवं जौनपुर से शिव कुमार सिंह दुर्गवंशी उपस्थित थे।मंच का संचालन कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने मां सरस्वती वंदना से किया।आमंत्रित साहित्यकारों में राजस्थान की युवा कवियत्री डॉ माधवी बोरसे से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात कल्याण मुंबई से फिल्म लेखक, गीतकार दयाराम दर्द फिरोजाबादी,मुंबई से सोहन जैन संगी, कवियत्री शोभा स्वप्निल खंडेलवाल, कवियत्री सत्यभामा सिंह,कवियत्री सीमा द्विवेदी, बिट्टू जैन सना,डॉ शशिकला पटेल एवं गाजियाबाद से वरिष्ठ कवियत्री मधु स्वामी के साथ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने मनमोहक काव्यपाठ किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों के आनलाइन काव्य का रसास्वादन यूट्यूब एवं फेसबुक पर श्रोता मित्र साहित्यकारों ने किया।अंत में संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू ने अपनी रचना सुनाते हुए उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
Ad |