Mumbai News : कांदिवली में जगतगुरु रामानुजाचार्य की संगीतमय श्रीराम कथा प्रारंभ | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। माधव सेवा समिति एवं श्रीराम कथा समिति मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संगीतमय श्रीराम कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। उत्तर मुंबई के कांदिवली पूर्व, पोयसर के 90 फिट रोड स्थित (सुरभि होटल के सामने) मनपा मैदान में शाम को 5 बजे से 8 बजे तक चलने वाली श्रीराम कथा में व्यासपीठ से पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज मानस के विभिन्न प्रसंगों की संगीतमय व्याख्या प्रस्तुत कर रहे हैं । विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं भाजपा नेता प्रमोद मिश्र के संयोजकत्व में अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित कथा पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ विश्राम लेगी। आयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि कथा से पूर्व शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, ठाकुर कॉम्प्लेक्स स्थित श्री विष्णु मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची । उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कथा दौरान अन्य प्रसंगों के बीच श्रीराम जन्मोत्सव, सीता-राम विवाह महोत्सव, हनुमंत कथा तथा राम राज्याभिषेक उत्सव पर विशेष झांकी का निर्माण किया जाएगा। इसके आलावा नित्य कथा स्थल पर प्रसंग के अनुसार झांकी का निर्माण किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को प्रसंग आसानी से समझ में आ सके।


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें