Mumbai News : शोभा देवी सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष में वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पवई स्थित श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर में श्रीमती शोभादेवी सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अन्तर्विद्यालयीन वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया| स्पर्धा का विषय “नई शिक्षा नीति” रखा गया था| स्पर्धा में पवई विक्रोली भांडुप एवं मुलुंड के कुल 22 विद्यालयो के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया| स्पर्धा में शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर की छात्रा कुमारी वैष्णवी उदयराज सिंह को प्रथम , मुंबई पब्लिक हिंदी हाईस्कूल पवई की छात्रा स्नेहा अभिराम तिवारी को द्वितीय तथा आइडीएल की छात्रा कु. अंशिका सुजीत गौतम को तृतीय पुरस्कार मिला|
निर्णायक मंडली में दिनेश प्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, तथा नूतन विद्यालय की ट्रस्टी श्रीमती.पुष्पा पाण्डेय शामिल थे| इस अवसर पर मानद ट्रस्टी एल.बी.सिंह, उपसचिव विवेक सिंह ,संस्था सदस्य प्राची ए.सिंह, नीलू ए.सिंह, मुंबई शिक्षक आमदार जे.एम. अभ्यंकर, दिनेश शर्मा , पवई समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह, मुंबई एस वार्ड सहसमन्वयक हुस्नआरा मैडम. सरली उदयकुमार, कंचन बी.दुबे,रूपाली एस.रावराणे, विट्ठल एन.पाटील,आनंद एस.राय, हाकिम सिंह, आर.बी.प्रजापति आदि प्रधानचार्य उपस्थित रहे. तथा विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे| अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्य अतिथि मुंबई शिक्षक आमदार जे.एम. अभ्यंकर ने नई शिक्षा नीति के सन्दर्भ में अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यालयों के शिक्षक तथा मुख्याध्यापक के विभिन्न प्रश्नों का समुचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचलित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश आर.सिंह ने आभार व्यक्त किया. और कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक त्रिभुवननाथ एस.दुबे ने किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश टी.तिवारी, मीना टी. मिश्रा, संदीप तिवारी, नीलू ए.सिंह, आशा भाबड़, सुनील यादव, उषा दुबे, पीएन रांगले. ने अपना विशेष योगदान दिया|