Jharkhand News : हेमंत मंत्रिपरिषद का विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इससे पहले स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। इन मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस), शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस ), इरफान अंसारी (कांग्रेस), संजय प्रसाद यादव (राजद ) और दीपक बिरुआ (झामुमो), रामदास सोरेन (झामुमो), सुदिव्य सोनू (झामुमो ), चमरा लिंडा (झामुमो), योगेंद्र प्रसाद (झामुमो ) और हफीजुल हसन (झामुमो) शामिल हैं।