Bareilly News : नरेन्द्र कपूर निन्नी का फिल्मी जगत से काफी गहरा था नाता | Naya Savera Network



निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा  

बरेली। हिन्द टॉकीज के प्रमुख रहे नरेंद्र कपूर  उर्फ निन्नी का फिल्म जगत के लोगो से गहरा नाता रहा। दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, का भी कई बार उनके बरेली निवास पर आना हुआ। नवंबर 2024 में बरेली क्लब में वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान  कार्यक्रम ने नरेंद्र कपूर को भी बरेली क्लब ने सम्मानित किया था। स्मरण रहे नरेंद नाथ कपूर निन्नी ने  जितेन्द्र एवम सुलक्षणा पंडित के साथ "मददगार" और निर्मला देवी, गोविंदा, आदित्य पंचोली के साथ "घमंड" फ़िल्म का निर्माण भी किया था। 

नरेन्द्र कपूर निन्नी बताते हैं की उनके दादा केशव राम कपूर, जो जिला जज रहे थे और पृथ्वी राज कपूर के पिता के लाहौर में मित्र थे, अपने पुत्र प्रेम नाथ कपूर के साथ निस्बत लाहौर से रिफ्यूजी के रूप में अमृतसर के बाद लखनऊ आए थे। नरेंद्र नाथ कपूर के पिताजी प्रेम नाथ कपूर ने भी हातिमताई जैसी 20 फिल्में भी लाहौर में बनाई थी। वह भी पृथ्वी राज कपूर के मित्र थे। बरेली में रोडवेज के महाप्रबंधक रहे उनके रिश्तेदार रोशन लाल के कहने पर  प्रेम नाथ कपूर अपने पुत्र प्राण नाथ कपूर और नरेंद्र नाथ कपूर  के साथ बरेली आ गए। बरेली में इब्राहिम स्टेट में उस समय हिन्द सिनेमा भवन बन रहा था पर उसको सिनेमा हाल की परमीशन नही मिली थी जिस पर मुख्यमंत्री जी ने प्रेमनाथ कपूर के परिवार को रिफ्यूजी कोटे से विशेष परमिशन सिनेमा हाल की दिलवाई थी। 

जिसमे शहीद, दिल्लगी एवम दुलारी फ़िल्म चलीं। पर कुछ अपरिहार्य कारण से हिन्द सिनेमा बन्द हो गया। जिसकी बाद में 1954 में मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने हिन्द सिनेमा की रिओपनिंग कराई तब यहॉ आवारा फ़िल्म लगी थी। लोक सभा सांसद रहे राममूर्ति जी भी हिन्द सिनेमा का वर्ष 1954 में उद्घाटन  में शामिल हुए थे। हिन्द सिनेमा के पीछे का मार्ग आज भी पी एन कपूर मार्ग के नाम से जाना जाता है जिसका वहां पत्थर भी लगा हुआ है। 

हिन्द सिनेमा बरेली ही नहीं प्रदेश का भी गौरव रहा था जिसका भवन देखने लोग आते थे। प्रदेश सरकार ने हिन्द सिनेमा को भी बेहतर होने का प्रमाणपत्र दिया था। नरेंद्र नाथ कपूर ने अपने बड़े भाई प्राण नाथ कपूर की स्मृति में बरेली में प्राण नाथ कपूर मेमोरियल आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट भी बरेली कॉलेज में कराया। जिसमे देश की नामी हॉकी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ आये। प्राण नाथ कपूर नगर पालिका में मेम्बर के बाद वित्त कमेटी के चैयरमेन बने और जनता को टैक्स में छूट भी दिलबाई। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा पर हार गए। बरेली कॉलेज बोर्ड ऑफ कंट्रोल के सचिव एवम एलन यूनियन क्लब के सदस्य भी रहे थे। स्वर्गीय प्राणनाथ कपूर सिविल डिफेंस में चीफ वार्डन भी रहे। नरेन्द्र नाथ कपूर का राजनीतिक एवं प्रशाशन के अधिकारियों से भी काफी नजदीकी संबंध रहे। कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद, राज्यपाल रहे प्रकाश  कपूर, पुलिस अधिकारी भल्ला जी के अलावा होटल उद्यमी सागर सूरी भी उनके निवास पर बैठकी किया करते थे।  

नरेन्द्र कपूर निन्नी का जन्म 29 जुलाई 1942 में हुआ। उनका विवाह 26 जनवरी 1972 को रश्मि कक्कड़ से हुआ था। उनके तीन बेटियां एवं एक पुत्र है। एक बेटी नविता एवं एक बेटा रोहन अब अपने अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। नरेन्द्र कपूर के  साथ नोएडा में अब उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि, दिव्यांग पुत्री अंजलि साथ रहती है। दूसरी विवाहित बेटी अंशुम दिल्ली के एक समाचार पत्र में मार्केटिंग मैनेजर है।   

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें