Jaunpur News : विकास के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूत करेंगे फडणवीस: ज्ञान प्रकाश सिंह | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अगला 5 वर्ष महाराष्ट्र के विकास का स्वर्णिम कार्यकाल होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सनातन और हिंदुत्व को मजबूती मिलेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं से सबका विकास होगा तथा सर्वत्र सुख, शांति और खुशहाली होगी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सुलझे हुए मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और पक्का इरादा का सभी लोहा मानते हैं। वे जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News