Jaunpur News : पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने तथा किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन के परेड ग्रांउड पर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अरविन्द वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बलवा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये।
ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट, फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया। ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले किसी भी परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अरविन्द वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

