Jaunpur News : विनय जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | Naya Savera Network
- राष्ट्रीय व्यापार संघ ने दी जिम्मेदारी, प्रदेश भर के व्यापारियों ने जतायी खुशी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने जौनपुर शहर के निवासी विनय जायसवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात श्री जायसवाल ने बताया कि मेरे जीवन का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि हर जरूरतमंदों की सेवा करना जिसे पूरा करने के लिए मैं दिन-रात मेहनत करूंगा। पूरे भारत में राष्ट्रीय व्यापार संघ का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ खड़ा किया जायेगा जिससे व्यापारियों को आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो और व्यापारी अपना व्यापार बिना किसी समस्या के कर सकें। श्री जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हमारे समाज की रीढ़ होते हैं। सम्पूर्ण छोटे व्यापारियों की आर्थिक विकास और सतत विकास के लिए प्रयास करूंगा। व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने की रणनीति बनायी जायेगी। वहीं जानकारी होने पर शनि उपाध्याय, मनीष सिंह, मोती लाल सोनी, प्रेम शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, रितेश मोदनवाल, चन्द्रेश जायसवाल, संतोष शर्मा, सुरेश सेठ, साधना सिंह, अनिल वर्मा, बिन्दु पाण्डेय, अंकित मौर्य, जय प्रकाश शर्मा, विजय अग्रवाल, रोहित शर्मा, विजयनाथ पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने श्री जायसवाल को बधाई देते हुये हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News