BREAKING

Jaunpur News : बाहों पर काली पट्टी बांधकर सपा ने मनाया काला दिवस | Naya Savera Network

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि
ए.एच. अंसारी
केराकत, जौनपुर।
सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक तुफानी सरोज के नेतृत्व में बाहों पर काली पट्टी बांधकर 6 दिसंबर को काला दिवस के रूप मनाया। सिहौली चौराहे से सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए सपा कार्यालय पर पहुंच गये। पूर्व सांसद व विधायक तुफानी सरोज ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव संविधान के सच्चे नायक साबित हो रहे हैं। श्री सरोज ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को उनके परिवार निर्वाण दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए  कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने संविधान जरिए दलितों, शोषितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक पदों पर भागीदारी दिलवाया। आज भाजपा सरकार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा विधान सभा केराकत अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के सच्चे नायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, भगौती सरोज, रणजीत चौहान, जालिम सिंह, शमशेर यादव, गुड्डू चौहान, सुबाष यादव, राम समुझ यादव, रमेश नागर, पतिराज प्रजापति, मो. रफीक, भानुप्रताप, सुदर्शन, दुर्गेश प्रधान व बृजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन मंडल ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें