Jaunpur News : टीडी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक इंद्र बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ एडवोकेट स्व. इंद्र बहादुर सिंह की 16वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। स्व. सिंह के चित्र पर सर्वप्रथम प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि स्व. इंद्र बहादुर सिंह एक ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता थे। उनका कार्यकाल सबसे वृहद एवं स्वर्णिम था। उनके आकर्षक व्यक्तित्व एवं कृतित्व को हमेशा याद किया जाता रहेगा। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा है कि हमें उनके आदर्शों एवं मूल्यों को याद रखकर अपने जीवन में आत्मसात करना ही स्व. सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर स्व. इंद्र बहादुर सिंह के कनिष्ठ पुत्र जयप्रकाश सिंह ने पूर्व प्रबंधक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात परीक्षा प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं महिला विंग प्रभारी कपिल देव सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पुनः मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह, मिथिलेश सिंह प्रवक्ता, अंबर सिंह, जनार्दन सिंह, मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह, राजीव कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह बायो, राजेश कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, श्याम नारायण मौर्य, सुभाष चंद्र, पारसनाथ, कमलेश यादव, अभिषेक कुमार सिंह, मयंक, विभूति, शुभम, डा. मंजू सिंह, नेहा सिंह, अपर्णा मिश्रा, पुष्पा यादव, कुसुम यादव एवं विद्यालय के अन्य समस्त स्टाफ ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
