Jaunpur News : मशीन घर से चोरों ने रातों रात हजारों का माल किया पार | Naya Savera Network
पीके दुबे @ नया सवेरा
मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के जरौना गांव में चोरों ने मशीन घर का ताला तोड़कर अंदर लगे हजारों के सामान पर हाथ साफ करते हुए चम्पत हो गए। सुबह पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया हैं। जरौना गांव निवासी शम्भूनाथ उपाध्याय के घर के सामने पम्पिंग सेट मशीन है। बीती रात चोरों ने मशीन घर का दरवाजा तोड़कर उसमें लगा स्टार्टर, प्लेट तार सहित अन्य उपकरणों पर हाथ साफ़ करते हुए रातों रात फरार हो गए। सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दिया। चोरों द्वारा गांव के बीच में लगी मशीन से चोरी होने की जानकारी से ग्रामीणों में चोरो के प्रति दहशत व्याप्त है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

