Jaunpur News : हाईकोर्ट के आदेश पर भिवरहा पहुंचे तहसीलदार सदर | Naya Savera Network

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर।
बक्शा क्षेत्र के भिवरहा गांव के प्रधान विपिन सिंह की शिकायत पर हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की शाम राजस्व टीम गांव पहुँची। तहसीलदार सदर सौरभ कुमार की मौजूदगी में राजस्व टीम ने मापी करवाई। आरोप है कि उक्त गांव निवासी सरोज सिंह आदि द्वारा चकमार्ग एवं नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। राजस्व टीम द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन किया गया। अधिकारियों की माने तो जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौप दी जाएगी। मापी के दौरान टीम में राजस्व निरीक्षक अखिलेश पाठक, राजेश शुक्ला, नितेश सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमेश यादव, शुभम श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें