Jaunpur News : डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा उमानाथ सिंह स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर थिएटर सहित लगभग सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण संबंधी कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्य की गति को बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु प्लान बनाने तथा जल्द से जल्द अस्पताल शुरू करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने फायर विभाग से एनओसी लेने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके कार्य कर रहे मजदूरों से संवाद करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को भी कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, स्टाफ तथा कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य उपस्थित रहे।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें