Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार | Naya Savera Network



बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के प्रर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष खुटहन दिब्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान धारा 109, 333, 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम् यादव पुत्र यशवन्त यादव निवासी ग्राम पिलकिछा खोभरिया थाना खुटहन को क्षेत्र के दौलतपुर के पास सडक पर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह, उ0नि0 महेन्द्र यादव, उ0नि0 रामविचार, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।




नया सबेरा का चैनल JOIN करें