Jaunpur News : यूपी के मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति बनाने का आरोप | Naya Savera Network

शिवपूजन पाण्डेय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र के ऊपर आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगे हैं। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) आशाराम ने गिरीश चंद्र यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को 7 अगस्त और 11 अक्टूबर 2024 को लखनऊ में मिलकर शिकायती पत्र सौंपा था। आशाराम का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा मामले की जांच सतर्कता आयोग को सौंप दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जांच शीघ्र पूरी कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि जनता का सरकार पर विश्वास बना रहे। राज्यमंत्री के प्रभाव का इस्तेमाल कर कानूनी कार्रवाई को रोक दिया गया।

Jaunpur News : यूपी के मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति बनाने का आरोप | Naya Savera Network



जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिण्डरा गांव निवासी आशाराम ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री ने अपनी विधिक आय से कई गुना अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि मंत्री द्वारा कई जिलों में कीमती जमीन, मकान और गाड़ियां खरीदी गई हैं। इसके साथ ही धर्मापुर ब्लॉक के पिण्डरा गांव में उनकी जमीन से जुड़े मामलों में राज्यमंत्री के प्रभाव का इस्तेमाल कर कानूनी कार्रवाई को रोक दिया गया। आशाराम का आरोप है कि मंत्री ने अपने करीबी मुन्ना लाल यादव को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाकर उनकी जमीन हड़प ली है और चकमार्ग की पैमाइश भी रुकवा दी है। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोन के जरिए दबाव बनाया।

पूर्व चेयरमैन ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसे प्रमाण हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि राज्यमंत्री ने 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोन के जरिए दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच से यह तथ्य प्रमाणित हो सकता है। आशाराम ने मुख्यमंत्री से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि सरकार की छवि पर लग रहे कलंक को मिटाया जा सके और आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश भेजा जा सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ