Jaunpur News : दहेज उत्पीड़न के 2 अलग-अलग मामलों में 8 पर केस | Naya Savera Network

शिवशंकर दुबे

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व लात घूंसों से पिटाई कर उसे घर से भगा देने के आरोप में पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। गभिरन गांव में अपने पिता के घर रह रही विवाहिता तरन्नुम निशा ने आरोप लगाया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व शहर के मुफ्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद राफे के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बीतने के बाद से ही मायका से दहेज में 4 लाख रुपए मंगाने का दबाव ससुराल के लोगों द्वारा उस पर बनाया जाने लगा जिसको लेकर उसे कई बार मारा पीटा भी गया। आरोप है कि 10 दिसंबर की रात उसे पति के अलावा ससुर मोहम्मद हस्सान, सास खातून और ननद नायला हस्सान ने लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दिया। घायल अवस्था में उसे रात में एक वाहन से गभिरन बाजार के पास सड़क पर छोड़ उक्त लोग फरार हो गए।
इसी तरह रसूलपुर गांव निवासी विवाहिता रूबी यादव का आरोप है कि उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व अजीत यादव के साथ हुआ था। उसकी गोद में 2 वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि उसे पति के अलावा ससुर शिव प्रसाद यादव, सास प्रभावती देवी, ननद खुशबू दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। गत 14 दिसंबर को उक्त लोगों ने मिलकर लात घूंसों से पीटकर उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि उसका दो साल का बेटा उससे छीन कर उसे घर से भगा दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

खेत की बाड़ में लगा बांस उखाड़ने को लेकर हुई मारपीट में 5 घायल

  • दोनों पक्षों से 8 के खिलाफ केस दर्ज

शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। कोकना गांव में फसलों की सुरक्षा को लेकर लगाए गए झटका मशीन की बल्ली उखाड़े जाने के मामले में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि गांव निवासी समावती देवी का आरोप है कि उनके घर के बगल धर्मेंद्र उपाध्याय की चक है जिसे नंगे तार से घेर झटका मशीन लगाए हुए है। मेड़ पर लगे बांस के 3 पायों को किसी ने उखाड़ दिया। जिसको लेकर धर्मेन्द्र उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, सुभाष और मोतीचंद उपाध्याय उसके घर पहुंच अपशब्द बोलने लगे। आरोप है कि मना करने पर मारपीट करने लगे जिसमें वह और उसकी देवरानी तथा देवर को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र उपाध्याय का आरोप था कि बांस के पायों के उखाड़े जाने की सूचना पर वे पूछताछ को गये थे। तभी समावती, उनके पति गुलाबचंद, सुमन और प्रेमचंद गुप्ता हम लोगों को निशाना बना कर ईंट पत्थर फेंकने लगे जिसमें हम और छोटा भाई विवेक को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों तरफ से लगाए गए आरोप के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें