Bihar News : रिलायबल इंडिया ने 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से किया सम्मानित | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। सामाजिक संस्था रिलायबल इंडिया ने समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया। रिलायबल इंडिया के डायरेक्टर विनय पाठक ने राजीव नगर 23 स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में महिला प्रेरित सम्मान का आयोजन किया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी एस के भारद्वाज, युवराज सुधीर सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, साधना भारद्वाज, कुकु खान, डा. सुनील कुमार सिंह, वीणा मानवी,राहुल सिंह, चंदन राज, मनोज सिंह, जय सिंह राठौर,इला मित्तल, अंकिता झा, मुस्कान पाठक समेत कई विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद सभी आगंतुक अतिथियों को विनय पाठक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित सभी अतिथियों ने विनय पाठक की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अजनबी आकाश ने किया।