Bareilly News : शिक्षक शर्मा गुट में नवनीत शर्मा जिला अध्यक्ष एवं मुन्नेश अग्निहोत्री बने मंत्री | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली में उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट), बरेली के जनपदीय निर्वाचन में शाहजहांपुर से आये निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीकांत मिश्रा की देखरेख में बरेली की जिला कार्यकारिणी का चुनाव में जिला अध्यक्ष पद पर नवनीत कुमार शर्मा, जिला मंत्री पद पर मुन्नेश अग्निहोत्री और कोषाध्यक्ष पद पर रामानंद कोली का निर्वाचन हुआ।
डॉ. त्रिलोक नाथ आय व्यय निरीक्षक चुने गए। महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रश्मि जौहरी, जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद तिवारी, सुधीरवीर विक्रम, शेरसिंह, अरविंद उपाध्याय व मुकुल मोहन त्रिपाठी चुने गए। राजेन्द्र कुमार शर्मा, कुमारी कमलेश लता, रहीम खान, आसिफ अली, सी.पी.सिंह, गिरीश चंद्र, मनोज शर्मा, सयुंक्त मंत्री चुने गए। मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री व प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी चुने गए।
धीरज शर्मा, देवेंद्र सिंह, बी बी पांडेय, मुनेंद्र पांडेय, दीपा शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, जय शंकर तिवारी, यश पाल, प्रतिभा सिंह,सुरेश कुमार, राजेश मौर्य, नवीन जायसवाल, सोमदेव गुर्जर, वेद प्रकाश, राजेश राजपूत जिला कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रणविजय यादव, मंडलीय मंत्री नरेश सिंह व सरंक्षक व प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ लाखन सिंह, जिला मंत्री डॉ. अजीत सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ. कुलदीप विश्नोई, डॉ. संतोष गुप्ता सहित अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे।