Bareilly News: बीजेपी महानगर अध्यक्ष चुनाव इसी माह के अंत तक | Naya Savera Network
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर महानगर चुनाव प्रभारी/सिडको के अध्यक्ष बाई पी सिंह ने पत्रकारों से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है। भारत में क्षमता है कि वह विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सके। वर्ष 2047 तक वह चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जिस प्रकार निवेशकों को प्रदेश में लाने में लगे हैं उससे लगता हे कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को उत्तर प्रदेश जल्द ही पीछे छोड़ देगा। इससे पूर्व बीजेपी कार्यशाला को संबोधित करते हुए वाई पी सिंह ने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता और प्राथमिक सदस्यता मैं जी जान से कार्य किया है और बरेली महानगर में अच्छा कार्य किया गया है।
अब मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक महानगर अध्यक्ष का चुनाव होगा।बीजेपी कार्यालय पर वाई पी सिंह ने कहा कि अब हम सब की जिम्मेदारी मंडल का चुनाव संपन्न करना है जो रविवार 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक सभी मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक महानगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने कहा इस चुनाव में मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु से कम होना चाहिए मंडल अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से महानगर चुनाव अधिकारी/सिडको के अध्यक्ष वाई पी सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वीर सिंह पाल, उमेश कठेरिया, पंडित राम गोपाल मिश्रा, डॉ के एम अरोरा, डॉ सीपीएस चौहान, योगेंद्र शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, रवि रस्तोगी, बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी, वीरेंद्र अरोड़ा, पवन अरोड़ा, शिव कुमार महेश्वरी, मनोज थपलियाल, डॉ तृप्ति गुप्ता,नीलम जेठा, राजकिशोर कश्यप, संजीव शर्मा, अमरीश कठेरिया, नरेंद्र मौर्य, राजीव कश्यप, मनोज कपूर, मोहित तिवारी, विक्रम शर्मा, विशाल गुप्ता, सौरभ वर्मा एवं समस्त महानगर पदाधिकारी,पार्षद एवं मंडल चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।