नव वर्ष 2025 -स्वागतम | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

नव वर्ष 2025 -स्वागतम  


स्वागतम,स्वागतम,नववर्ष सुस्वागतम।
आइये स्वागतम,स्वागतम,स्वागत।।
आप के पधारने से  भाई-बहन सब मगन।
एक-दूजे का मुबारक़वाद है छा गया गगन।।
स्वागतम,स्वागतम,नववर्ष सुस्वागतम।
आइये स्वागतम,स्वागतम, स्वागतम।।
प्रभु से कर रहे हम सहृदय वन्दनम।
सुख-संवृद्धि का ये नया साल हो अपने वतन।।
गरीबी,अशिक्षा,कुपोषण का हो जाये पतन।
रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य का होवे खुब जतन।।
स्वागतम,स्वागतम,नववर्ष सुस्वागतम।
आइये स्वागतम,स्वागतम,  स्वागतम।।
कट्टरवाद,जातिवाद का हो देश से गमन।
हत्या,चोरी,घूसखोरी को नसीब हो कफन।।
हत्यारे पापी आतंकियों का हो जाये दफन।
भाई-चारा,सद्भाव पुष्पित हो  अपने चमन।।
स्वागतम,स्वागतम,नववर्ष सुस्वागतम।
आइये स्वागतम,स्वागतम, स्वागतम।।
विद्याज्ञान का नौनिहालों में हो उन्नयन।
इस राह चल पड़े देश,बढ़े शिक्षा का मिशन।।
निर्वाध अग्रसर रहे इस मिशन का कदम।
करते सहयोग इसमें सभी शिक्षक भाई-बहन।।
स्वागतम,स्वागतम नववर्ष सुस्वागतम।
साथ ही साथ मेरा गये साल को भी नमन।।
कलमकार
विजय मेहंदी(कविहृदय शिक्षक)
जौनपुर (उ0प्र0)। 

*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें