BREAKING

19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड: पावर स्टार पवन सिंह को मिला बेस्ट एक्टर और अंजना सिंह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड | Naya Savera Network



  • निर्माता निशांत उज्जवल की फ़िल्म “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड 
  • उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कर कमलों से हुआ 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का भव्य उद्घाटन  

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA)  में पावर स्टार पवन सिंह को उनकी सुपर हिट फिल्म “बेवफा सनम” के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि भोजपुरी फिल्म “सिंह साहब द राइजिंग” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह को दिया गया. वहीँ इस साल 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) में बेस्ट फिल्म के कैटगरी में यह अवार्ड निर्माता निशांत उज्जवल की फ़िल्म “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” को मिला.



वहीं, इस अवार्ड शो  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से जगमगा उठा। तो कलाकारों ने भी अपने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से इस शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन, संस्कृति और सिनेमा का शानदार संगम देखने को मिला।  सुपर स्टार रितेश पांडेय, समर सिंह, तनु श्री, अनारा गुप्ता, काजल यादव, अपर्णा मलिक सरीखे कलाकारों ने अपने ठुमकों से अवार्ड शो में मौजूद तमाम लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. अवार्ड शो में पंडित प्रेम प्रकाश दुबे जी, राज सोनी (एंकर), रत्नेश सिंह और प्रीति मौर्य, हर्षित मूर्ति और सैयाना सिंह, के.के. गोस्वामी (एंकर) एवं देव सिंह और अंजना सिंह (एंकर) ने भी खूब फनकारी की और सबों का पुरजोर मनोरंजन किया. 
     

इससे पहले भोजपुरी सिनेमा की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) का भव्य आयोजन मुंबई के अथर्वा कॉलेज में किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के हाथों हुआ. उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने वक्तव्य में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को और ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया. मौके पर उनके साथ पद्मभूषण उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा संरक्षक टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, अभिनेता कुणाल सिंह, बिहार के माननीय विधायक विनय बिहारी, हेमंत पांडेय और शैलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.  


इस दौरान अवॉर्ड समारोह के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए भोजपुरी सिनेमा के प्रति उनके समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा, "नंदी जी हमेशा भोजपुरी कलाकारों और पूर्वांचल के लोगों का समर्थन करते हैं। उनका यहां आना पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा है।" यह अवॉर्ड समारोह भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच है। यह न केवल कलाकारों के काम को सराहता है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाता है।  


उन्होंने कहा कि 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड ने इस बार भी अपने ऐतिहासिक आयोजन से यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य उज्जवल है और यह अपने दर्शकों के दिलों में हमेशा जगह बनाए रखेगा। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को आगे बढाने में योगदान देने वाले सभी शख्सियत का आभार जताया. 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें