Varanasi News : बनारसिया समारोह में हृदयागंन की अध्यक्ष हुई सम्मानित | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सत्या होप टाक समूह के बनारस स्थित महामना मालवीय संतति सम्मान सभागार आनन्दम् में हुये इस  ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था मुंबई एवं संयोजिका हृदयांगन वीथिका डा0 विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू ने इस कार्यक्रम में हृदयांगन संस्था का प्रतिनिधित्व किया।15 नवम्बर को देव दीपावली तथा चि० देवर्ष का जन्म दिवस संगीत संध्या के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। डॉ सत्य प्रकाश पाण्डेय वैज्ञानिक संस्थापक सत्या होप टाक एवं नीरज कान्त सोती कार्यक्रम संयोजक के अथक प्रयासों से सम्पन्न हुआ जिसमें देश विदेश से आए हुए साहित्यकारों ने सहभागिता की। हृदयागंन संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि मीट बनारसिया का मुख्य कार्यक्रम सुबह 16 नवम्बर 2024 प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य डॉ सत्य प्रकाश पाण्डेय की आदरणीय माताजी के द्वारा फीता काट कर स्मृति शेष पिता श्री के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर इस सभागार का लोकार्पण किया गया। पुस्तक विमोचन,परिचय सत्र,सम्मान समारोह,कवि सम्मेलन एवं समापन पर नृत्य गायन के साथ कार्यक्रम रात्रि 12 बजे समाप्त हुआ।‌हृदयांगन अध्यक्ष के सम्मान पश्चात अपने उद्बोधन में डा० विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू ने सत्या होप टाक समूह को हृदयांगन संस्था एवं हरिशरणम होम स्टे को बैनर में सहयोगी संस्था के रूप में प्रचारित करने के लिए एवं भव्य स्वागत सम्मान के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें