Varanasi News :युवती से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा | Naya Savera Network
वाराणसी। कपसेठी थाना पुलिस ने दुष्कर्म कर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोपी अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुरु-कोइलार मार्ग के पास से आरोपी को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वीवो का एक टच मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक गुप्ता (22 वर्ष), पुत्र शंभू गुप्ता, निवासी रसुलहा, थाना कपसेठी, वाराणसी के रूप में हुई है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। साथ ही उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पीड़िता के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बरामद मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। अभियुक्त के खिलाफ कपसेठी थाने में मु.अ.सं. 163/24 धारा 74/64(2)(M)/333/351(3) बीएनएस और 3(2)(5)/3(2)(5ए) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज, एसआई राजेश कुमार मौर्या और एसआई अभय प्रताप शामिल थे।