UP News : प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने उठाया यह कदम, युवती को मारी गोली फिर की सुसाइड | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

प्रतापगढ़। जिले से एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां पर प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर ताबड़तोड़ गोली मार दी। उसके बाद कुछ दूर जाकर खुद को सुसाइड कर लिया। वहीं घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो विवाहिता को आनन- फानन में इलाज के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए विवाहिता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रही है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले युवती की शादी हुई थी। कल ही विवाहिता ससुराल से मायके आई थी।


  • जानिए पूरा मामला
दरअसल, प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में प्रेमिका की शादी से नाराज एक प्रेमी ने कथित रूप से एक नवविवाहित युवती को घर के सामने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात शादी के प्रति नाराजगी के कारण की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी प्रेमी शादी से नाराज था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • घटना पर बोली पुलिस 
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप पुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है इस पूरे मांमले की जांच किया जा रहा है। वही हमले में घायल युवती को जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। उन्होंने बताया कि जैस की स्थानीय लोगों से ज्ञात हुआ है कि 15 नवंबर को युवती को शादी हुई थी। कल ससुराल से मायके आई थी। इस घटना में में पुलिस की चार टीमें लगा दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें