UP News : पीलीभीत में भाजपा विधायक के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के घुंघचाई क्षेत्र में पूरनपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबू राम पासवान के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी रविवार को पुलिस अधिकारी ने दी। सर्किल ऑफिसर (सीओ) विशाल चौधरी ने बताया कि शिकायत के अनुसार मृतक फूलचंद का अपने पड़ोसी महेंद्र से विवाद चल रहा था।
![]() |
Ad |