UP News : अलीगढ़ में ट्रक-बस की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल | Naya Savera Network

Up News : अलीगढ़ में ट्रक-बस की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

अलीगढ़। यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और डबल डेकर बस में  जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। इनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। 15 से अधिक लोग घायल हो गए बैं और कुछ की हालत गंभीर है। इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह से लंबा जाम लग गया। देर रात तक पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही।


  • कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में प्वाइंट नंबर 56 पर देर रात लगभग एक बजे हुआ। डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। इस दौरान ट्रक भी दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी बीच बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की कंडक्टर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में शोर और दहशत मच गया। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकलवाया।


  • पांच लोगों की मौत

इंस्पेक्टर टप्पल शिशुपाल शर्मा ने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनकी पहचान कराई जा रही है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ घायलों को अलीगढ़ के अस्पतालों में भिजवाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।


  • घायलों को बामुश्किल निकाला गया

रात होने की वजह से बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। घायल बच्चे, महिलाएं सड़क पर गिरे हुए पड़े थे, जिनको देख लोगों का दिल दहल गया। मृतकों के शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुके थे। देर रात तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें