Mumbai News : केकेआर के सम्मान में विशेष आयोजन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रा.सा.सा.व सांस्कृतिक न्यास काव्यसृजन परिवार मुम्बई ने लखनऊ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर "भावुक" व राजकिशोर "किशोर" जी के सम्मान में ऐरो अकाडमी सफेदपुल साकीनाका मुम्बई में उत्तम काव्यसंध्या का आयोजन किया। कमल किशोर "भावुक" जी की अध्यक्षता में संचालन प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल" ने बहुत ही सुन्दर तरीके से किया। मुख्य अतिथि राजकिशोर "किशोर" जी आयोजन की गरिमा अपनी उपस्थिति से बढ़ाये। कवि हौंसिला प्रसाद"अन्वेषी",ताज मुहम्मद सौद्दीकी,"आत्मिक"श्रीधर मिश्र,आनंद पाण्डेय"केवल",हीरालाल यादव"हीरा",लालबहादुर यादव"कमल",मुन्नालाल यादव"नील",प्रा.अंजनी द्विवेदी"अनमोल"राजकिशोर"किशोर",आयुष सिंह,डॉ ओमप्रकाश तिवारी,कल्पेश यादव, मंजर नलियावी, डॉ कुसुम तिवारी"झल्ली", डॉ नीलिमा पाण्डेय"नलिनी" नीतू पाण्डेय "क्रांती,ने काव्यसृजन के साथ मिलकर अतिथि द्वय का अपनी रचनाओं से सम्मान किया। संस्था ने शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। अध्यक्ष आ.भावुक जी ने आयोजन और रचनाकारों पर अपने संक्षिप्त विचार रखे। किशोर जी ने आयोजन की सराहना की। कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव जी ने सभी का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सम्पन्न हुआ।