Mumbai News : कामगारों की समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता : नितिन गुप्ता | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा में नई नियुक्तियां की जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा समेत महायुति के पक्ष में समूचे महाराष्ट्र में संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लामबंद करने वाले भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता को अब भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रभारी पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महाराष्ट्र में भाजपा के सर्वोच्च नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अनुशंसा पर भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के महाराष्ट्र अध्यक्ष समीर दीक्षित ने नितिन गुप्ता को मुंबई प्रभारी का नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की समस्याओं के निराकरण, उन्हें सम्मान दिलाने के साथ ही भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, इसका हमें पूरा विश्वास है। नितिन गुप्ता ने अपनी नियुक्ति के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, चित्रपट कामगार आघाड़ी के महाराष्ट्र अध्यक्ष समीर दीक्षित समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। नितिन गुप्ता ने कहा कि वे मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों जूनियर आर्टिस्ट और कामगारों की जो समस्याएं होती है उनको दूर करेंगे। उनके उत्पीड़न को रोकने के साथ ही उन्हें समुचित रोजगार और सम्मान मिले, यह उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के महाराष्ट्र अध्यक्ष समीर दीक्षित, आघाड़ी के मुंबई सचिव जावेद शेख, रवि बलेचा, अभिलाषा, चांदनी गुप्ता, परवेज कुरैशी, मनोज कुमार, फयाज शेख, मोहसीन शेख, दीपक माली, धनलक्ष्मी, नियाज अहमद शेख, अर्नव मुखर्जी, मोहम्मद सादिक, हिदायत शाह मौजूद थे। सभी ने नितिन गुप्ता को शुभकामनाएं दी।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें