Mumbai News: अमरजीत सिंह के समर्थन में उतरे मंत्री और भोजपुरी फिल्मी कलाकार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव धीरे-धीरे रोमांचक होता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को मिली भारी जीत से सत्ताधारी पार्टी महायुति मासूस हो गई थी, लेकिन चुनाव प्रचार में जनता से मिल रहे प्रतिसाद ने महायुति में जान फूंक दी है। मुंबई में महायुति उम्मीदवारों को जिताने के लिए केंद्रीय मंत्री, दूसरे राज्यों के मंत्री और नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।कालीना विधानसभा में महायुति के उम्मीदवार अमरजीत सिंह के समर्थन में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म के जाने-माने कलाकार संजय पांडेय और "टाइगर" नाम से मशहूर मनोज सिंह ने चुनाव प्रचार किया और अमरजीत सिंह को जिताने की अपील की।