Jaunpur News : सुजानगंज पुलिस ने चलाया सघन अभियान | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सुजानगंज चौराहे तथा बेलवार तिराहे पर ट्रेनी पीपीएस अधिकारी शाहरुख खान के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बाइक सवार यात्रियों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और बिना हेलमेट व 3 सवारी वाले यात्रियों को रोककर समझाते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ लगभग 40 वाहनों का चालान भी काटा गया। पूछे जाने पर पीपीएस अधिकारी शाहरूख खान ने कहा कि यह अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा से जागरूक करने के लिए चलाया गया है और जब तक हमारी मौजूदगी रहेगी। इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुजानगंज राजीव मल्ल, उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, कांस्टेबल अमित यादव, संजीव यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें