Jaunpur News : रामकथा आयोजन के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह का जताया आभार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रात: भ्रमण के पश्चात रोडवेज तिराहे पर गणमान्य लोगों का जमावड़ा होता है जहां जनपद के निवासियों को रामकथा मंदाकिनी के पावन सलिल में अवगाहन कराने के लिए भाजपा नेता एवं उद्योगपति बाबू ज्ञानप्रकाश सिंह का आभार प्रकट किया गया। ज्ञानप्रकाश सिंह ने पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से रामकथामृत की वृष्टि का आयोजन किया जिससे जनपद ही नहीं समस्त पूर्वांचल के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। रामकथा ही वह माध्यम है जो कलिमल को हरण करने में समर्थ है।
रामकथा का आयोजन करने के लिए ज्ञानप्रकाश सिंह का आभार प्रकट करते हुए जेपी होटल के अधिष्ठाता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वही जीवन धन्य है जो रामकाज में लगा हो। बाबू ज्ञानप्रकाश सिंह का जीवन रामकाज में लगकर धन्य हो गया। साथ ही साथ समस्त जनपदवासी भी ऐसे रामभक्त को पाकर धन्य हो गए हैं। डॉ रामजी तिवारी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि धन की तीन गति होती है जिसमें प्रथम गति दान है। धन की प्रथम गति ईश्वर के निमित्त अर्पण करने में ही है और ज्ञानप्रकाश सिंह धन्य हैं जो धन का सदुपयोग रामकाज के लिए कर रहे हैं।
आभार प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सार्वजनिक पीजी कॉलेज मुंगराबादशाहपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, पत्रकार लोलारक दुबे, पं. रामदयाल द्विवेदी, देवी सिंह, दयासागर राय, अखिलेश श्रीवास्तव, एडवोकेट बच्चा सिंह, सुरेश कुमार अस्थाना, रवींद्र कुमार सिंह, अश्विनी तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News