Jaunpur News : रिहायशी छप्परों में लगी आग, फटा सिलेंडर | Naya Savera Network

  • बाप-बेटी झुलसे

शिवशंकर दुबे

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में मंगलवार की सायं अबूझ हाल में लगी आग से एक दर्जन रिहायशी छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। भीतर रखा गैस सिलेंडर गर्म होकर फट जाने से पिता-पुत्री आंशिक रूप से झुलस गए जिनका उपचार सीएससी बदलापुर में चल रहा है। साहस का परिचय देकर ग्रामीणों ने कठिन प्रयास कर आग बुझाई लेकिन तब तक 4 परिवारों की गृहस्थी आग में समा चुकी थी। अगलगी में 3 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। 


बताते हैं कि गांव निवासी बृजेश निषाद के छप्पर में शाम लगभग 6 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। 30 वर्षीय बृजेश और उनकी 10 वर्षीया बेटी पायल घर में रखा सामान बाहर निकालने लगे। ग्रामीण मौके की तरफ आ रहे थे कि तभी रसोईं में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर बाप-बेटी आंशिक रूप से झुलस गए। धमाके के चलते आग दूर तक फैलती चली गई जिसकी जद में आकर बृजेश, रामआसरे, विनोद और राजेश चारों सगे भाइयों का तीन-तीन छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान, बाइक व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गया। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। लेखपाल घनश्याम पटेल मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किया।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें