Jaunpur News : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न | Naya Savera Network
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में शुक्रवार की सुबह भगवान सूर्य को अध्यं देने के बाद चार दिवसीय छठ पूजन महापर्व का समापन हो गया। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित इस कठिन व्रत का बड़ा धार्मिक महत्व है। नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने समापन किया। आज चौथे दिन छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सुबह पवित्र कुंड में खड़ी होकर महिलाओ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व की शुरूआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है।
इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अध्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड से शुरू होने वाला महापर्व अब महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा गया। इस मौके पर लालमणि माली, पम्मी त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर, विशाल यादव, अमित माली, रामजोर माली, सीमा माली, पूनम माली, संतोष सोनकर, डा मनोज यादव, विनय गिरी, सचिन गिरी,आकाश गिरी, विनय माली समस्त ग्रामवासी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रमेश माली,प्रमोद मोदनवाल ने किया। शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे।कुंड पर उपस्थित हजारों की संख्या भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News