Jaunpur News : एनसीसी कैडेट को मिला मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल पुरस्कार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। एनसीसी डे के अवसर पर प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष सत्र 2024-25 के लिए यह पुरस्कार मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट रुचि गुप्ता को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यासेन गुप्ता के हाथों लखनऊ में प्रदान किया गया। वाराणसी ग्रुप बी और 98 अप बीएन एनसीसी जौनपुर में स्वतंत्र भारत के इतिहास में प्रथम बार यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कैडेट रुचि गुप्ता को यह पुरस्कार प्राप्त करने पर 98 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल निकट सिंह नेगी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक द्वारा बधाई दी गई। कॉलेज के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, प्राचार्य प्रो. एसके पाठक एवं कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों ने कैडेट की। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कैडेट रुचि गुप्ता को कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया।
![]() |
Ad |