Jaunpur News : दिन भर जाम से जूझते रहे राहगीर | Naya Savera Network

श्याम चन्द्र यादव

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर में ट्रेलर बिगड़ने तो दोपहर बाद जेसीबी पंक्चर होने से जाम लगा। जाम लगने से राहगीर परेशान हो उठे। जाम की समस्या से निजात दिलाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दोपहर में शाहगंज की तरफ जा रहा एक ट्रेलर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। थोड़ी देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग लग गई। पुलिस के पहुंचने पर चालक ने बताया कि ट्रेलर का ब्रेक जाम हो गया है। लगभग 20 मिनट के बाद ब्रेक सही करने पर ट्रेलर रवाना हुआ। इसके बाद रुक-रुककर जाम लगता रहा। दोपहर बाद बीच बाजार में एक जेसीबी मशीन का पहिया पंक्चर हो जाने से सड़क पर खड़ा हो गया। बीच सड़क पर जेसीबी खड़ा हो जाने से वाहनों का पहिया थम गया। दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। ऐसा जाम लगा कि पैदल निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने किसी तरह जेसीबी मशीन को हटवाकर जाम खत्म कराया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें