Jaunpur News : खेत में धान काटते समय जंगली जानवर ने महिलाओं पर किया हमला | Naya Savera Network

  • सरायख्वाजा के कुहिया गांव का मामला

नया सवेरा नेटवर्क

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुहिया जर्रो गांव में धान काटते वक्त महिलाओं पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। एक महिला का कंधा दूसरी लड़की का कान काट खाया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। काफी संख्या मे ग्रामीणों ने जब जानवर को दौड़ाया तो वह कुहिया ताल में जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई। जानकारी के अनुसार कुहिया गांव की निवासी 45 वर्षीय सरसती देवी व 25 वर्षीय ममता के साथ में धान कट रही थी, उसी धान में जंगली जानवर उनके मुताबिक चीते जैसा था। वह जोरदार झपट्टा मारा पहले लड़की के कान को नोच लिया। उसके बाद बचाव में दौङी विमला पर हमला कर दिया। जिसका कंधा पूरा काट खाया। महिला की चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और लोगों ने देखा कि वह चीते जैसा जानवर था। लोगों ने घेराबंदी की भीड़ जुटा देखकर वह जंगली जानवर कुहिया के ताल में भाग कर छुप गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसआई प्रभुनाथ के साथ पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने घायलों से जानवर के हुलिया के बारे में जानकारी लिया। ग्रामीणों ने भी ताल की घेराबंदी कर रखी है। प्रधान समर बहादुर यादव ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। जंगली जानवर को पकड़ना जरूरी है। अन्यथा और लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें