Jaunpur News : तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अऱविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे उ0नि0 रविप्रकाश व उ0नि0 रामलाल मय हमराह का0 संजय यादव व का0 बृजेश कुमार द्वारा मुखविर खास के सूचना पर मु0अ0सं0 262/24 धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल कन्नौजिया पुत्र बिरजू कन्नौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को एक नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 21.11.2024 को गौरा डिहवा नहर के पास से हिरासत पुलिस में लेकर मु0अ0सं0 268/2024 धारा 3/25 ARMS ACT थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय , उ0नि0 श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी गौरा) , उ0नि0 रामलाल, क0 संजय यादव, का0 बृजेश कुमार रहें।
![]() |
Ad |