Jaunpur News : छात्रों को गुड टच -बैड टच के बीच के अंतर को समझाया | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। मिशनशक्ति योजना फेज 5 के अन्तर्गत सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में गुड टच एवं बैड टच में अंतर समझने के लिए इन कुकृत्यों से सावधान रहने के लिए छात्र/छात्राओं को जागरूक करने के लिए व्याख्यान कार्य क्रम का आयोजन मिशन शक्ति संयोजक डा पूनम श्रीवास्तव हिंदी विभाग द्वारा करवाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डा बृजेश मिश्रा ने महाभारत प्रसंग में से गंगा माँ तथा महायोद्धा पुत्र भीष्म पितामह के माध्यम से करुणा और कर्तव्य जैसे भाव पर प्रकाश डालकर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया तथा भोजपुरी लोकगीत के माध्यम से समाज में बालक बालिका की स्थिति पर हृदय स्पर्शी बिम्ब उपस्थित किया। विदुषी डा रेखा मिश्रा मिशन शक्ति सक्रिय सदस्य विदुषी डा किरन यादव मिशन शक्ति सक्रिय सदस्य, विदुषी डा अपर्णा सिंह मिशन शक्ति सक्रिय सदस्य ने अपने विचार उद्गार से जागरूकता अभियान को सफल बनाया। डा रेखा मिश्रा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आपको साहस से हर स्थिति का सामना करने के लिए सतत् तैयार रहना चाहिए।