Jaunpur News : 500 जरूरतमंदों में कंबल वितरण | Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के गोरापट्टी पांडेयपुर अमानी गांव में शुक्रवार को कंबल वितरण का वृहद आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता समाजसेवी कृष्णकुमार पांडेय उर्फ कलूटे व बीडीसी विपिन कुमार पांडेय द्वारा 500 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। मुख्यातिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी ने ठंड से बचाव के लिए गरीबों को अपने हाथ से कंबल व वस्त्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन तो जरूरतमंद लोगों की मदद करता ही है लेकिन समाज के संपन्न लोगों को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने इस तरीके की सामाजिक कार्यों की सराहना किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान संतलाल चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों की समय-समय पर मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर पं. राम संजीवन पांडेय, विजय शंकर पांडेय, अशोक पाठक, सुरेश पाठक, रामाकांत मिश्रा, भैया लाल यादव, सूरज पांडे, बीडीसी शुभम तिवारी, विकाश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News