Jaunpur News : ब्रज चौरासी कोस यात्रा के लिए 26 नवम्बर अंतिम तिथि, यात्रा 2 से 8 दिसम्बर | Naya Savera Network
जौनपुर। ब्रज चौरासी कोस यात्रा आगामी 2 से 8 दिसम्बर तक चलने जा रही है जिसका रजिस्ट्रेशन 26 नवम्बर तक होगा । इस यात्रा का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय युवा संत तनय कृष्ण जी महाराज करेंगें। बता दें कि हर बर्ष ब्रज यात्रा का आयोजन युवा संत तनय कृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाता है जिसमें सैकडो भक्त शामिल होते हैं। यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा लेने से व्यवस्था करना सरल हो जाता है। आवास, भोजन, आवागमन हेतु वाहन व अन्य व्यवस्थाए दिला पाने व सुविधा देना सुगम हो जाता है। ब्रज मंडल के सभी प्रमुख स्थलो का दर्शन व महात्म की जानकारी भी महराज जी स्वयं देते हैं। भक्तों को कण कण में बसे राधाकृष्ण की उपस्थिति का आभास होता है। अलग अलग स्थानो के लोग घुल मिलकर आपसी परिचय व आपसी सहयोग से एक अजब माहौल का अनुभव करते हुए धार्मिक यात्रा करते हैं। हर भक्त को ऐसे सुन्दर माहौल में राधे कृष्ण के भजन कीर्तन भागवत कथा, व धार्मिक यात्रा का माहौल मिलने से यात्रा रोचक हो जाता है धर्म प्रेमियों को इस सुन्दर अवसर से लाभ उठाकर जीवन धन्य बनाने का मौका नही छूटना चाहिए।
![]() |
Ad |