Jaunpur News : मछुआ अमृत महोत्सव 21 नवम्बर को | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश नारायण निषाद के आह्वान पर आगामी 21 नवम्बर दिन गुरूवार को विश्व मछुआ दिवस पर मछुआ अमृत महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभागार में होगा जहां आयोजन समिति द्वारा मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही मत्स्य विशेषज्ञों द्वारा सम्बन्धित लोगों को जानकारी दी जायेगी। उक्त कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी रमेश साहनी को दी गयी है। कार्यक्रम आयोजक जय प्रकाश निषाद ने समस्त मत्स्यजीवियों को उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News