Bhayadar News : फायर ब्रांड योगी की विशाल जनसभा ने बदल दी मीरा भायंदर की तस्वीर | Naya Savera Network



  • हिंदू मतों के ध्रुवीकरण होने से मुजफ्फर की बढ़ी परेशानी

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के फायर ब्रांड चुनाव प्रचारक योगी आदित्यनाथ की मीरा भायंदर में हुई विशाल जनसभा ने यहां की तस्वीर बदल दी है। भाजपा का जिला संगठन अब पूरी ताकत  और जोश के साथ सक्रिय हो गया है। त्रिकोणात्मक कही जाने वाली यहां की लड़ाई अब नरेंद्र मेहता और मुजफ्फर हुसैन तक सिमट कर रह गई है। सनातन और राष्ट्रप्रेम की भावना ने इधर-उधर भटक रहे हिंदूवादी वोटों को पूरी तरह से संगठित कर दिया है। हिंदू मतों का बंटवारा रोकने के लिए हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जन-जन तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के बाद मुजफ्फर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। 

उन्हें पूरी उम्मीद थी कि गीता जैन और हंसू पांडे के खड़े होने से हिंदू मतों का बंटवारा होगा, जिसका उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। परंतु योगी की रैली से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए जिस तरह से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे उसे देखकर विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास के अनुसार दोनों सीटों पर महायुति की रिकॉर्ड जीत होने जा रही है। उत्तर भारतीय मतदाताओं ने एकमत से महायुति के पक्ष में मतदान करने का निश्चय किया है।

 उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ बीजेपी का वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, परंतु जनता जाग चुकी है। उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के अनुसार दोनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भारी उत्साह है। हम भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह तथा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के अनुसार जनता महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। हमारी रिकॉर्ड मतों से विजय सुनिश्चित है।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें