#MumbaiNews: भाजपा में उत्तर भारतीय साफ, जीतने की आशा हुई हाफ | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: भाजपा में उत्तर भारतीय साफ, जीतने की आशा हुई हाफ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में भाजपा को जिस तरह से अपनी अनेक विजेता सीटों पर पराजय का मुंह देखना पड़ा, उसे देखते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी ने पार्टी ने दूरी बना रहे उत्तर भारतीय मतदाताओं को जोड़ने के लिए झोपड़पट्टी मोर्चा के अध्यक्ष आरडी यादव के नेतृत्व में 11 कमेटी वाली कार्य योजना का गठन किया। मार्गदर्शक के रूप में जयप्रकाश सिंह, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्रा तथा आचार्य पवन त्रिपाठी को रखा गया।

इस कमेटी ने अभी काम शुरू ही किया था कि मुंबई के 6 जिलाध्यक्षों में ईशान्य मुंबई के एकमात्र उत्तर भारतीय जिलाध्यक्ष अशोक राय को हटाकर दीपक दलवी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की बनी रणनीति के अनुसार सभी जिलाध्यक्षों को बदलकर नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करना था, परंतु एकमात्र उत्तर भारतीय जिलाध्यक्ष को बदलकर पार्टी ने बेसिक संगठन में उत्तर भारतीयों का सुपड़ा ही साफ कर दिया। सबसे बड़ी समस्या तो चार मार्ग दर्शकों के समक्ष खड़ी हो गई है।

आखिर में किस मुंह से वे भाजपा को उत्तर भारतीयों की सबसे हितैषी पार्टी कह सकते हैं। उनके पास इस बात का क्या जवाब है कि सिर्फ ईशान्य मुंबई के ही जिलाध्यक्ष को क्यों हटाया गया? वैसे भी लोकसभा चुनाव से ही जिस तरह से उत्तर भारतीय मतदाता महा विकास आघाड़ी की तरफ झुक रहा है, उसे देखते हुए साफ तौर पर कहा जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत की आशा हाफ होती नजर आ रही है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें