गुजरात के ठगों ने #अनुपम_खेर की लगी डेढ़ करोड़ के नकली नोट से खरीदा सोना, जानिए अनुपम खेर ने क्या दी प्रतिक्रिया | #NayaSaveraNetwork

गुजरात के अहमदाबाद में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने नकली नोटों के सहारे वारदात को अंजाम दिया। अब 500 रुपये के ये नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की फोटो लगी है। अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उधर, पुलिस ने सर्राफा मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के स्थान पर रीसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा है।

गुजरात के ठगों ने #अनुपम_खेर की लगी डेढ़ करोड़ के नकली नोट से खरीदा सोना, जानिए अनुपम खेर ने क्या दी प्रतिक्रिया | #NayaSaveraNetwork

अहमदाबाद के मानेक चौक इलाके में मेहुल ठक्कर की सर्राफा की दुकान है। कुछ लोगों ने सोना खरीदने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया और दो किलो 100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सर्राफा कंपनी से दो आरोपियों ने 2100 ग्राम सोना खरीदने की इच्छा जताई। आरोपियों ने बताया कि नवरंगपुरा इलाके में एक कूरियर कंपनी को सोना पहुंचाना है। इसके बाद सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी सोना लेकर बताए गए पते पर पहुंच गए। आरोपियों ने एक प्लास्टिक के कवर में नकदी सौंपी और कहा कि इसमें 1.3 करोड़ रुपये हैं। बाद में दोनों आरोपियों ने कर्मचारियों से कहा कि नकदी को मशीन में गिन लें। बाकी के 30 लाख रुपये लेने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों वहां से सोना लेकर चले गए। मगर कर्मचारी ने जब प्लास्टिक का कवर खोला तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें जाली नोट थे। इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो लगी थी।

अनुपम खेर ने लिखा- कुछ भी हो सकता है

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कूरियर कंपनी भी फर्जी थी। उसका बोर्ड भी नकली था। कंपनी का कोई पंजीकरण नहीं था। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की जगह मेरी फोटो है... कुछ भी हो सकता है।



वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें