#JaunpurNews : गौरी शंकर धाम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गौरी शंकर धाम कू़्ंही कला घनश्यामपुर बदलापुर जौनपुर में दिनांक 24 से 30 अक्टूबर 2024 तक श्रीमद् भागवत कथा  सायं तीन बजे से छह बजे तक जयवंदना सुखदेव संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजित। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कथा वाचक सूरज शुक्ला व्यास जी वृंदावन से पधारे हैं। चौथे दिन की कथा में प्रभुजी  के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए व्यास जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। 

कथा श्रवण के दौरान श्रोतागण भाव विह्वल होकर नाचने लगे। इस मनमोहक घड़ी में एक ओर बालयोगी कर्मकांड आचार्य सौरभ पंडित का मंत्रोच्चार चल रहा था तो दूसरी तरफ अयोध्या धाम नगरी से पधारे संगीतज्ञ राजेश्वर मिश्र तबला वादक पवन दूबे पैड वादक राजेंद्र मिश्र ने अपनी कला का अप्रतिम प्रदर्शन कर लोगों को थिरकने और ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजक हरगोविंद बरनवाल, सिद्धार्थ  सिंह,रामेल रसाल तिवारी, वेदप्रकाश सिंह, दिनेश यादव, वेद प्रकाश तिवारी तथा वंदना जय सुखदेव संस्थान के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी सपरिवार उपस्थित रहे। कथा आयोजन का समापन दिनांक 30 अक्टूबर 24को भंडारा के साथ संपन्न होगा। ज्ञातव्य हो कि व्यास जी महाराज के श्रीमुख से कथा का आनंद विंध्याचल और हरियाणा जाकर लिया जा सकता है।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें