#JaunpurNews : भा.ना.क.वि.से.समिति रक्तदान करके बनी सहायक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कुमार शर्मा के निगरानी में गरीब परिवार की मदद रक्तदान करके की गई जो सामाजिक दृष्टि से सराहनीय कार्य है। जौनपुर तहसील अध्यक्ष ललित शर्मा के निवेदन पर व संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने ललित के रिश्तेदार
अमरजीत शर्मा ग्राम बेलसरी पोस्ट रीठी जिला जौनपुर की पुत्री प्रीति शर्मा के डिलीवरी उपरान्त ब्लड की आवश्यकता पड़ी।संस्था के पदाधिकारियों ने रक्त की तुरंत व्यवस्था करवाई।संस्था के सभी पदाधिकारियों ने बहन प्रीति शर्मा की सहायता करके सराहनीय कदम उठाया।सभी ने प्रीति के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और अपनों के बीच खुशी बांटे ईश्वर से प्रार्थना किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News