#JaunpurNews : कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बाबूगंज ने मारी बाजी | #NayaSaveraNetwork

तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रयां (मोहरियांव) ग्रामसभा में जय बजरंग दल कबड्डी दल द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया जहां कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश मिश्र अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रहे जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फ़ाइनल मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान किया गया।
वहीं प्रथम विजेता बाबूगंज टीम को 11111 रूपये तथा द्वितीय स्थान पर मडियाहूं को 5555 एवं तृतीय स्थान पर प्रतापगढ़ को 3333 नगद धनराशि का पुरस्कार देते हुए कहा कि खेल से इंसान स्वस्थ एवं निरोरी रहता है। खेल को खेल की ही भावना से खेलना चाहिए। खेल में किसी प्रकार की कटुता नहीं आनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक दुर्गेश द्विवेदी, मणिशंकर यादव, दुर्गेश पांडेय, संतोष यादव, राजेन्द्र प्रजापति, उमाशंकर यादव, नीरज सिंह, आशुतोष दुबे, सूरज दुबे, कन्हैया दुबे, अभिनेष प्रजापति, मिथिलेश दुबे, सुमित दुबे, युगांक दुबे, प्रेम नारायण दुबे, आयुष पांडेय, मंगल पांडेय, राजू प्रजापति, संदीप गुप्ता, राज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें